WWW Kya Hai Aur WWW Ka Pura Naam Kya Hai?

जो लोग Internet का इस्तेमाल करते हैं,वे वर्ल्ड वाइड वेब के बारे में तो जरूर जानते होंगे। अगर नहीं भी जानते, तब भी आपने किसी भी Website के Addressकी शुरुआत में लिखे ‘www’ पर तो जरूर ध्यान दिया होगा। हालांकि बहुत से लोग इसके बारे में गहन जानकारी नहीं रखते। कई बार तो वे World Wide Web और इंटरनेट को एक ही मान लेते हैं। इस तरह की समस्या जानकारियों की कमी की वजह से होती हैं।

दरअसल, World Wide Web इंटरनेट पर इस्तेमाल की जाने वाली सबसे बड़ी Service है। यह कई सारे web-servers को आपस में जोड़ता है। इसी की मदद से हम किसी भी वेबसाइट पर मौजूद Images, Videos, Documents जैसे Contents तक अपनी पहुंच बना पाते हैं। अगर आप WWW के बारे में जानकारी नहीं रखते, तो इस Post के जरिए हम आपको बताएंगे कि वर्ल्ड वाइड वेब क्या है इन हिंदी? www का पूरा नाम क्या है? वर्ल्ड वाइड वेब का इतिहास? वर्ल्ड वाइड वेब की लाभ व हानियों के बारे में, तो चलिए जानते हैं वर्ल्ड वाइड वेब के बारे में संपूर्ण जानकारी हिंदी में,

WWW क्या है, और WWW का पूरा नाम क्या है? | WWW Kya Hai Aur WWW Ka Pura Naam Kya Hai?

www का पूरा नाम World Wide Web है.

World Wide Web को हिंदी में ‘विश्वव्यापी वितान’ के नाम से जाना जाता है। यह नाम सुनने में थोड़ा अटपटा हो सकता है। हालांकि, इसके अलावा भी इसे कई अन्य नामों से जाना जाता है। अक्सर इसे W3, WWW या फिर वेब (Web) भी कह दिया जाता है।

Also Read

आपने देखा होगा कि जब आप किसी भी Website तक पहुंचने के लिए उसका Link Open करते हैं या फिर Link को Copy करते हैं, तब आपने उस Link के आगे www लिखा हुआ देखा होगा (नीचे चित्र मं देखें)। दरअसल, यही वर्ल्ड वाइड वेब है। अब सवाल उठता है कि आखिर यह होता क्या है?

www kya hai

दरअसल, World Wide Web एक ऐसा Interconnected System है जिसके जरिए Internet की मदद से Webpages, Websites और Documents को Access किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो Internet पर जितने भी Documents, Webpages और अन्य Resources पाए जाते हैं, World Wide Web उन सभी का एक संग्रह है।

वेब ब्राउज़र क्या होता है?

प्रत्येक User को World Wide Web बड़ी संख्या में जमा हुए Documents को Access करने में मदद करते हैं। यह सभी आपस में एक-दूसरे के साथ Hypertext, hypermedia links, Electronic Connection के जरिए जुड़े हुए हैं।

इस तरह हम कह सकते हैं कि विश्व भर में जितने भी Websites, Web pages मौजूद हैं, वे सभी Web से जुड़े हुए हैं और इन तक पहुंचने के लिए हम Hyper Text Transfer Protocol (https) का इस्तेमाल करते हैं।

वर्ड वाइड वेब का इतिहास | History Of World Wide Web in Hindi

World Wide Web का invention ब्रिटिश वैज्ञानिक टीम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee) द्वारा 1989 में किया गया। उस दौरान वे European Organization for Nuclear Research (CERN) में कार्यरत थे। CERN , 100 से ज्यादा देशों के 1700 वैज्ञानिकों का एक समुदाय है।

1989 में टीम बर्नर्स-लीने WWW को लेकर अपना पहला प्रस्ताव लिखा और इसके 1 साल बाद यानी कि 1990 में जाकर उन्होंने इस पर दूसरा प्रस्ताव लिखा।

दूसरा प्रस्ताव लिखने के बाद उन्होंने रॉबर्ट कैलियो (Robert Cailliao) के साथ इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप दिया और इसी के बाद से शुरू हुआ Web के आविष्कार का सिलसिला।

टीम बर्नर्स-ली इसका निर्माण इसलिए करना चाहते थे, क्योंकि उस समय Internetका आविष्कार हो चुका था और बहुत से Computer इंटरनेट से जुड़ चुके थे। टीम बर्नर्स-ली ने सोचा कि क्यों ना किसी एक ऐसे Service का निर्माण किया जाए, जो कि इन Computers के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सके। इसके बाद से ही उन्होंने Hypertext पर काम शुरू किया।

1990 तक आते-आते टीम बर्नर्स-ली ने इसके साथ तीन तकनीकों का निर्माण कर लिया। इन्हीं तकनीकों के जरिए ही आप World wide web के जरिए किसी वेबसाइट को Access कर पाते हैं,यह तीन तकनीके निम्नलिखित थी:-

Http- Hypertext Transfer Protocol एक ऐसा Protocol है, जो कि Internet की सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए बनाया गया है। जब भी आप कोई Web Search करते हैं, तब इसी Protocol के जरिए URL के web-server में Request भेजी जाती है।

इसके Process होने के बाद हम Response Browser पर जाते हैं। इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह Web Server, Internet और URL के साथ एक कड़ी के रूप में काम करता है।

HTML – इसका Full Form Hypertext Markup Language है। दरअसल, ये एक तरह का Programming Language है।

URL – URL का Full Form Uniform Resource Locator है। किसी भी website तक पहुंचने के लिए हम Browser पर उसका URL डालते हैं जिसके बाद ही हम उस Website तक पहुंच पाते हैं।

साल 1993 में नेशनल Centre For Super Computing Application ने WWW का पहला संस्करण लोगों को प्रदान किया। इस संस्करण का मोजेक (Mosaic) नाम दिया गया। इसके 1 साल बाद 1994 में National Science Foundation (NSF) ने लोगों द्वारा WWW के शुद्ध उपयोग को शुरू कर दिया।

Internet और World Wide Web के बीच अंतर | What is the Difference Between Internet and World Wide Web?

आप अपने रोजाना के जीवन में Internet का इस्तेमाल तो जरूर करते होंगे,विश्व में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो Internet के बारे में ना जानता हो। दरअसल, Internet और World Wide Web का आपस में काफी गहरा रिश्ता है क्योंकि Internet के जरिए ही हम वेबसाइटों में मौजूद Text, Images, Audio, video आदि तक पहुंच बनाते हैं। उपयोगकर्ता Internet का इस्तेमाल करते हुए Computer, Laptop और Mobile के जरिए दुनिया के किसी भी हिस्से पर मौजूद Website के Content तक अपनी पहुंच बनाते हैं।

हालांकि, इन दोनों की समानताओं की वजह से कई लोग Internet व World Wide Web का इस्तेमाल साथ में करते हैं। उन्हें लगता है कि यह दोनों एक ही हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यदि बात करें Internet की तो यह एक तरह से Computer, laptop, Mobile phone, tablet जैसे उपकरणों का एक नेटवर्क है।

Internet के जरिए एक User दूसरे User को Message, Email भेजता है। यानी कि जब हम किसी को Email भेजते हैं या किसी से Online बातें करते हैं, तब उस समय हम Internet का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन जब उसे Internet के जरिए हम किसी Website जैसे कि www.google.com को खोलते हैं, तब उस दौरान हम World Wide Web का इस्तेमाल कर रहे होते हैं।

1) Internet का आरंभ 1960 के दशक में हो गया था, जबकि WWW का आविष्कार 1989 में किया।

2) Internet को Hardware से तैयार किया गया है जबकि WEB Software से बनाया गया है।

3) शुरुआती दिनों में Internet को ARPANET के नाम से जाना जाता था, जबकि Web को पहले NFSNET कहा जाता था।

4) Web के बिना Internet काम कर सकता है, लेकिन Internet के बिना web का कोई वजूद नहीं है।

5) इंटरनेट बहुत से कंप्यूटर का नेटवर्क समूह है, जबकि www बहुत-सी सारी वेबसाइटों का संग्रह है।

6) इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए Internet Service Provider को शुल्क देना पड़ता है जबकि वर्ल्ड वाइड वेब निशुल्क सुविधा है।

7) Web एक सुविधा है और इंटरनेट सुविधा तक पहुंचने का एक माध्यम।

वर्ल्ड वाइड वेब का लाभ | Advantages of World wide Web

वर्ल्ड वाइड वेब ने वेबसाइट और वेबपेज तक पहुंचना काफी आसान बनाया और सभी को एक नेटवर्क सूत्र में बांधे रखा। इसके अलावा भी इसके कई लाभ हैं, आइए जानते हैं इसके लाभ और Uses of world wide Web के बारे में:-

1) इसके जरिए पूरी दुनिया भर में जानकारी की उपलब्धता आसान हुई है।

2) वर्तमान समय में World Wide Web एक Global Media बन चुका।

3) Web ने Online Earning की सुविधा प्रदान की है जिसके अंतर्गत लोग internet के जरिए रोजगार हासिल कर रहे हैं।

4) आप इंटरनेट के जरिए कभी भी वेब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5) आप वेब पर जानकारी हासिल करने के अलावा जानकारियां उपलब्ध भी करा सकते हैं।

6) आप अपनी खुद की वेबसाइट बनाकर अपने व्यापार में प्रगति कर सकते हैं।

7) आप Gmail के इस्तेमाल से लोगों से संपर्क कर सकते हैं।

वर्ल्ड वाइड वेब के नुकसान | Disadvantages of World Wide web

हर किसी चीज का एक अच्छा पक्ष होने के साथ ही उसका एक बुरा पक्ष भी होता है। इसी तरह से World Wide Web के इतने लाभ होने के बावजूद इसके कुछ नुकसान भी हैं, आइए जानते हैं इसके नुकसानों के बारे में:-

1) बड़ी मात्रा में उपलब्ध डाटा की गुणवत्ता को बनाए रखना काफी मुश्किल काम है।

2) वेब के जरिए गलत जानकारियों को भेजा जाता है जिससे लोग Cyber crime करते हैं।

3) कई बार वेबसाइटें क्रैश हो जाती हैं।

4) कोई भी आसानी से आपके वेबसाइट को Hack कर सकता है या उसके जरिए आपके Device में वायरस डाल सकता है।

5) आपकी निजी जानकारी का सार्वजनिक हो जाना।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस आर्टिकल के जरिए हमने WWW क्या है? यह कैसे काम करता है?WWW का इतिहास? WWW के लाभ और हानियों के बारे में जाना। हमें उम्मीद है कि हम आपके सभी सवालों का इस आर्टिकल के माध्यम से दे पाए होंगे। अगर आप इसके अलावा कोई अन्य जानकारी जानना चाहते हैं तो हमें Comment Section में बताएं। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो Social Media Platforms में Share करना ना भूलें।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Question1: www का पूरा नाम क्या है? | WWW Ka Pura Naam Kya Hai?

Answer: WWW का full form World Wide Web है।

Question2: WWW की खोज किसने की? | World Wide Web Ki Khoj Kisne Ki?

Answer: टीम बर्नर्स ली ने www का अविष्कार किया।

Question3: WWW के अन्य नाम क्या है?

Answer: W3, WE, World Wide Web, Web आदि।

Question4: World Wide Web | World Wide Web Ka Avishkar Kab Hua?

Answer: 1989

Question5: वर्ल्ड वाइड वेब क्या है? | World Wide Web Kya Hai?

Answer: वर्ल्ड वाइड वेब को इंटरनेट के जरिये संचालित किया जाता है। यह विश्व में मौजूद वेबसाइटस, वेबपेजेस और वेब डाक्यूमेंट्स का एक संग्रह है।

Leave a Comment