शीर्ष लोकप्रिय रम्मी विविधताएं प्रत्येक खिलाड़ी को एक बार अवश्य आजमानी चाहिए

रमी दुनिया भर में खेले जाने वाला एक अति मनोरंजक खेल है। जैसा की आप सभी जानते है की, इस खेल को खेलने के लिए बहुत ही कौशल और धैर्य की आवश्यकता पड़ती है। कोई भी खिलाड़ी हो, यदि वो इस खेल में नया है तो उसे पहले कुछ नियम और रमी के बारे में पूर्ण रूप से जानना होगा, अत्यर्थ, रमी के कितने प्रकार, व विभिन्नताएं है, और नियम के अनुसार खेल को खेलना आरंभ करना होगा।

सदियों से चला आ रहा यह एक जाना माना खेल है, जिससे लाखों लोग पूर्ण रूप से जुड़े हुए है। कई लोगों का तो रमी एकमात्र साधन है एक अच्छी धनराशि अर्जित करने का, पर उसके लिए आपको अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी, अथार्थ आपको अपना कौशल दिखाना होगा, और विजय होने के बाद आप एक अच्छी धन राशि अर्जित कर सकते है।

Types of rummy

यह खेल वास्तविक धन राशि प्राप्त करने के लिए बहुत ही उपयोगी है, जिसके कारण यह दुनिया भर मे प्रसिद्ध है। कोई भी उम्र, कोई भी इंसान, चाहें बूढ़े हो या बच्चे, किसी भी समय, कहीं पर भी या घर बैठे इस खेल का भरपूर आनंद ले सकते है। बस आपको एक अच्छे इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी ताकि खेल में कोई बाधा ना आए।

आईए सबसे पहले यह जाने की रमी की कितनी लोकप्रिय विभिन्नताएं है।

  • 21 कार्ड या इंडियन मैरिज
  • कैनस्टा
  • रमीकुभ
  • जिन रमी
  • कान्ट्रैक्ट रमी
  • डमी रमी
  • शंघाई रमी

21 कार्ड या इंडियन मेरिज

अभी तक हमने 13 कार्ड वाले रमी के बारे में जाना है, अभी बात करते है 21 कार्ड वाले रमी की जिसे इंडियन मेरिज के नाम से भी जाना जाता है। रमी के इस प्रकार में 21 कार्ड होते हैं और इसमे 2 के बजाय 3 डेक होते हैं। प्रत्येक खिलाड़ियों को 3 शुद्ध रन बनाने होते हैं, और बचे हुए कार्ड के साथ कई अनुक्रम और सेट बनाए जा सकते है। खेल के इस प्रकार में, खिलाड़ी जोकर के साथ वैल्यू कार्ड का उपयोग कर सकते है, और इन वैल्यू कार्डों का उपयोग उसी तरह से किया जा सकता है जैसे कि जोकर का किसी अन्य कार्ड का एक विकल्प के रूप में उपयोग करते है। इसके अलावा, यदि खिलाड़ियों के पास हुकुम या स्पेड्स के 7, 8 और 9 हैं, और यह खिलाड़ी को अन्य खिलाड़ियों से अतिरिक्त 100 पॉइंट्स दिलासकताहै।

कैनस्टा

कैनस्टा रमी का दूसरा अलग रूप है जो स्पेन में काफी लोकप्रिय है। इस कनेस्टा रमी में, कुल 4 जोकर इस्तेमाल किए जाते हैं और सभी 4 जोकरों के साथ-साथ 2 को डेक मेंवाइल्ड कार्ड्स की तरह उपयोग किया जाता है। प्रत्येक खिलाड़ियों को 7 कार्ड के मेल्ड या सेट बनाने होते है और खेलते समय सभी को बाहर करना होता है।यह कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति 500 ​​रम्मी से हुई थी।यह खेल 2 टीमों में 4 खिलाड़ियों द्वारा खेला जाता है।

रमी कुभ

यह खेल रमी और माहजोंग के सम्मिश्रण से बना है और यूरोप और एशिया में काफी लोकप्रिय है। इस गेम में, खिलाड़ी 104 टाइलों का उपयोग करते हैं जो काले, नारंगी, नीले और लाल रंग में 1-13 की संख्या के साथ दिए गए होते हैं। इसके अलावा, दो टाइलें होती हैं जिनका रंग एक समान और संख्या होती है। वैसे खिलाड़ी 14-16 टाइलों के साथ कहीं से भी शुरू कर सकते हैं और उन्हें ढेर में तीन के सेट पर अपनी टाइलें डालनी होती हैं। यदि कोई खिलाड़ी अपनी बारी के दौरान खेल नहीं पाते हैं, तो उन्हें एक नई टाइल बनानी पड़ती है।

जिन रमी

इसमें 52 कार्डों के डेक का उपयोग होता है और यह इस खेल के सबसे आसान संस्करणों में से एक है। रमी का यह संस्करण दो लोगों का खेल है जिसमें खिलाड़ियों को अपने कार्ड के साथ सेट बनाने होते हैं। इन सेटों के अनुक्रम को बनाने के लिए खिलाड़ियों को खेलने के लिए सिर्फ 10 कार्ड मिलते हैं। खेल तब तक जारी रहता है जब तक कि विजेता अंतिम स्कोर लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाता जो 100 अंक होता है। वैसे जिन रम्मी को जिन, नॉक पोकर या जिन पोकर के नाम से भी जाना जाता है, यह एक प्रसिद्ध खेल है।

कान्ट्रैक्ट रमी

यह खेल 3-8 खिलाड़ियों के साथ खेला जाता है और कहा जाता है की जिन रमी से प्रेरित है। इस खेल मेंजोकरों के साथ 54 कार्डों के डेक होते हैं, और कुल 7 डील्स होती हैं, जिसमें खिलाड़ी पहले 4 हैंड के दौरान 10 कार्ड और अंतिम 3 हैंड के दौरान 12 कार्ड के साथ खेल सकते हैं। रमी के इस प्रकार में, जोकर के 25, इक्के के 15 पॉइंट, और फेस कार्ड के 10 पॉइंट होते हैं।

डमी रमी-डमी रमी का नियम काफी सरल होते हैं, और समझने में आसानी होती है, इस खेल में 2 को जोकर के रूप में माना जाता है और खिलाड़ी 4 जोकर के साथ कार्ड के 2 डेक का उपयोग करते हैं। खिलाड़ी सेट और सीक्वेंस बनाते समय कार्ड छोड़ देते हैं। यह प्रकार सभी रमी के प्रकार से अभूत अलग हिय, और किसी भी रमी संकरण से इसका कोई मेल नहीं है।

शंघाई रमी– रमी का यह प्रकार चीन से आया और यह कॉन्ट्रैक्ट रमी से प्रेरित है और काफी मिलता-जुलता भी है। इस शंघाई खेल में, 3-5 खिलाड़ी होते हैं और प्रत्येक खिलाड़ी को खेलने के लिए कुल 11 कार्ड मिलते हैं जिसमे स्पेड्स और क्लब में 2 का उपयोग जोकर के रूप में किया जाता है। इसके अलावा, जोकर केवल उन संयोजन में उपयोग किया जाता हैं जिनमें बस 3 या 4 कार्ड हैं।

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम ग्लोरी है. मैंने बी.टेक किया है. इस से पहले मैं इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थी. मुझे लिखने का बहुत शौक है. मैं जो भी सीखती हूँ, वह लोगो को सिखाना भी पसंद करती हूँ. इसी, उद्देश्य से मैंने यह ब्लॉग शुरू किया। मुझे आशा है की यह ब्लॉग आपके जीवन में कुछ वैल्यू ऐड करेगा।

Leave a Comment